शुल्क विवरण

शुल्क

 (क)  शिक्षण के लिये कोई शुल्क नहीं है। अध्ययन, विद्युत्, छात्रावास, जल, पुस्तकालय तथा व्यायाम आदि के साधनों पर होने वाला व्यय ब्रह्मचारिणियों से न लेकर गुरूकुल की ओर से किया जाता है।

(ख) भोजन शुल्क प्रति छात्रा वार्षिक अग्रिम देने होते हैं जिसमें ऋतु अनुकूल शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भोजन दिया जाता है किसी कारणवश छात्रा द्वारा सत्र के मध्य में गुरूकुल छोड़ने पर भोजन शुल्क लौटाया नहीं जाता। वस्त्र, पुस्तक, तेल, साबुन आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं का व्यय अभिभावक वहन करता है।

(ग) प्रवेश के समय छात्रा द्वारा दो जोड़ी बादामी रंग व दो जोड़ी सफेद रंग के सूट सलवार जिसमें कमीज काॅलर वाला तथा पूरी बाजू वाला कम से कम एक साईड पाॅकेट (जेब) के साथ सिलाई अनिवार्य है। दो सफेद सूती चुन्नियां व एक काली बैल्ट, काले जूते तथा एक जोड़ी स्लेटी रंग की हवाई चप्पल, ऋतु अनुकुल बिस्तर, यज्ञ के लिए आसन, बाल्टी तथा मग, मच्छरदानी, स्कूल बैग, तौलिया तथा आवश्यकतानुसार बर्तन एवं अन्य सामान। सामान सुरक्षित रखने के लिए एक बक्सा दो तालों सहित।

उत्सव : वर्ष में एक वार्षिक उत्सव मनाया जाता है जिसमें किसी राजनेता, धार्मिक नेता को आमंत्रित किया जाता है तथा कई प्रकार के कार्यक्रम पेश किये जाते हैं। छात्राओं द्वारा भी प्रस्तुति दी जाती है एवं सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन भी होता है।

उपलब्धियाँ : इस गुरूकुल की अधिकतर स्नातिकाएंे रोजगाररत हैं। अनेक स्नातिकायें आचार्य पद पर कार्य करती हुई भारत के एक छोर से दूसरे छोर तक गुरूकुल चला रही हैं। विद्यालयों,महाविद्यालयोंविश्वविद्यालयों में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।

दिनचार्य: प्रातः 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक की दिनचर्या गुरूकुल में लागू है जिसमें प्राप्तः जागरण, वेदमन्त्रोच्चारण, शौच-स्नान, व्यायाम, संध्या, हवन, प्रातः राश, विद्यालय, भोजन, मध्यान्ह अवकाश, सायंकालीन खेल कूद, शौच-स्नान, हवन संध्या, भोजन, भ्रमण, स्वाध्याय, रात्रि शयन।

गुरुकुल जीवन एवं नियम

अनुशासन, संस्कार और शिक्षा का अनूठा संगम

🎒 आवश्यक सामग्री (Items)

  • वस्त्र: 2 जोड़ी बादामी रंग व 2 जोड़ी सफेद रंग के सूट-सलवार (कमीज कॉलर वाला, पूरी बाजू और साइड पॉकेट अनिवार्य)।
  • अन्य: 2 सफेद सूती चुन्नियां, 1 काली बेल्ट, काले जूते और स्लेटी हवाई चप्पल।
  • बिस्तर: ऋतु अनुकूल बिस्तर, यज्ञ आसन, मच्छरदानी।
  • दैनिक वस्तुएं: बाल्टी, मग, स्कूल बैग, तौलिया, बर्तन और ताले सहित एक बक्सा।
  • नोट: दैनिक उपयोग की वस्तुओं (साबुन, तेल, वस्त्र) का व्यय अभिभावक वहन करेंगे।

⏰ दैनिक दिनचर्या (Routine)

04:00 AM जागरण, शौच-स्नान व व्यायाम
प्रातः काल वेदमन्त्रोच्चारण, संध्या, हवन
दिन विद्यालय, भोजन, मध्यान्ह अवकाश
सांय काल खेल-कूद, संध्या, हवन, भोजन
रात्रि भ्रमण, स्वाध्याय, 9 बजे शयन

🍲 शुल्क एवं भोजन (Fee & Food)

  • शिक्षण, बिजली, छात्रावास और व्यायाम साधन पूर्णतः निःशुल्क हैं।
  • शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भोजन दिया जाता है।
  • भोजन शुल्क वार्षिक अग्रिम जमा करना होता है।
महत्वपूर्ण: सत्र के मध्य में गुरुकुल छोड़ने पर भोजन शुल्क किसी भी स्थिति में लौटाया नहीं जाएगा।

🏆 उत्सव और उपलब्धियां

वार्षिक उत्सव: वर्ष में एक बार भव्य आयोजन जिसमें राजनेता व धार्मिक विद्वान आमंत्रित होते हैं। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यायाम प्रदर्शन किया जाता है।

गौरवशाली उपलब्धियां: रोजगाररत स्नातिकाएं आचार्य पद यूनिवर्सिटी व्याख्याता गुरुकुल संचालन

निःशुल्क सुविधाएँ

संस्थान द्वारा वहन किया जाने वाला व्यय

  • 🎓 शिक्षण शुल्क (Tuition) ₹ 0 (Free)
  • 🏠 छात्रावास (Hostel) ₹ 0 (Free)
  • ⚡ बिजली व पानी (Electricity) ₹ 0 (Free)
  • 🧘 योग प्रशिक्षण (Yoga) ₹ 0 (Free)