प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश अवधि & पात्रता एवं योग्यता

प्रतिवर्ष 01 अप्रैल से 30 जून तक। प्रवेश के लिये छात्रा का साक्षात्कार लिया जायेगा। छात्रा की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र मूल प्रति के साथ एक फोटो काॅपी लाना अनिवार्य है।

 

महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रवेश के बाद छात्रा को पूर्णतः छात्रावास (Hostel) में ही रहना होगा।

  • अध्ययन काल के दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश (Leave) नहीं दिया जाएगा (केवल वार्षिक परीक्षा के बाद 1 माह का अवकाश मिलेगा)

अभिभावकों के लिये निर्देश: छात्राओं के अभिभावक गुरूकुल के प्रबन्धकों की अनुमति से ही छात्राओं से केवल प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्राप्तः 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ही मिल सकते हैं। मिलने के लिये केवल माता-पिता, बहन और सगा भाई जिसको छात्रा के प्रवेश के समय फोटो लेकर प्रबन्धकों द्वारा अनुमति दी गयी हो वही मिल सकता है।

प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process)

सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित हैं

1

प्रवेश का समय

गुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया प्रतिवर्ष 01 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 30 जून तक चलती है।

2

आयु एवं योग्यता

प्रवेश के समय छात्रा की आयु 10 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और उसने 5वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।

3

चयन प्रक्रिया

प्रवेश के समय छात्रा की मौखिक व लिखित परीक्षा ली जाती है ताकि उसकी योग्यता का उचित मूल्यांकन हो सके।

निःशुल्क शिक्षा 100% निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था
आवासीय सुविधा छात्राओं हेतु सुरक्षित छात्रावास
भोजन शुल्क न्यूनतम भोजन शुल्क अनिवार्य

📂 आवश्यक दस्तावेज़

  • पिछली कक्षा की ओरिजिनल अंकतालिका (Marklist)
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC)
  • छात्रा का आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार पहचान पत्र (हरियाणा के निवासियों के लिए)
  • जाति एवं आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

📜 प्रवेश नियमावली

  • प्रवेश के समय छात्रा का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
  • गुरुकुल के अनुशासन और दैनिक दिनचर्या का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • प्रवेश परीक्षा (लिखित एवं मौखिक) के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।
विशेष सूचना: प्रवेश के समय अभिभावकों (माता-पिता) का उपस्थित होना अनिवार्य है।

आदर्श दैनिक दिनचर्या

04:00 AM जागरण एवं शुद्धि
05:00 AM यज्ञ, ईश-प्रार्थना एवं योग
08:00 AM अल्पाहार एवं स्वाध्याय
09:00 AM - 04:00 PM अध्यापन एवं कक्षाएं
08:00 PM रात्रि विश्राम